Bjp News-दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रतिनिधि बने प्रमोद सिंह…लगातार दूसरी बार बने सांसद प्रतिनिधि…भाजपा नेताओं व पार्षदों ने दी बधाई, जताया सांसद का अाभार

 Bjp News-दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रतिनिधि बने प्रमोद सिंह…लगातार दूसरी बार बने सांसद प्रतिनिधि…भाजपा नेताओं व पार्षदों ने दी बधाई, जताया सांसद का अाभार

 

भिलाई। भाजपा नेता प्रमोद सिंह को दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। प्रमोद सिंह लगातार दूसरी बार सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। सांसद विजय बघेल के पहले कार्यकाल में भी प्रमोद सिंह उनके प्रतिनिधि थी। दोबारा प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा नेताओं में हर्ष है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के अध्यक्ष महेश वर्मा, पार्षद विनोद सिंह, पार्षद संतोष मौर्या, प्रवीण सिंह बुच्ची, राहुल परिहार, राजा ठाकुर सहित अनेक लोग प्रमोद सिंह को बधाई देने पहुंचे। सभी ने सांसद का आभार जताया।

Share

Related post