Bjp News-कांग्रेस को फिर लगा जोर का झटका, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित 50 युवा भारतीय जनता पार्टी में शामिल…रिटायर डीएसपी ने भी किया भाजपा प्रवेश किया…पढ़िए खबर

 Bjp News-कांग्रेस को फिर लगा जोर का झटका, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित 50 युवा भारतीय जनता पार्टी में शामिल…रिटायर डीएसपी ने भी किया भाजपा प्रवेश किया…पढ़िए खबर

 

भिलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर और दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की सरलता, व्यवहार कुशलता, निष्ठा, ईमानदारी, लोकप्रियता से प्रभावित होकर शनिवार को 50 से अधिक युवा भाजपा में शामिल हुए।

सांसद निवास सेक्टर 5 भिलाई में पहुंच कर रोहित सिंह युवा मोर्चा के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। जिसमें सेवा निवृत्त डीएसपी एसएन सिंह, सहित सभी भाजपा प्रवेश करने वाले स्टील कालोनी स्ट्रीट 50 वार्ड नं 60 दुर्ग के निवासी हैं। पुर्व वैशाली नगर विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे रोहित सिंह ने युवक कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस को छोड़कर मोदी जी की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किए।

सांसद विजय बघेल ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया और सब का स्वागत किया।

Share

Related post