Big Crime News-रायपुर व दुर्ग जिले में तीन हत्या व डकैती की घटना को अंजाम देने वाला बिहार का कुख्यात बदमाश अनुपम झा गिरफ्तार, भागने का प्रयास पुलिस पर किया आठ राउंड फायर, पुलिस ने मारी तीन गोली…दुर्ग के अमलेश्वर में दिन दहाड़े डाली डकैती, कर दी हत्या…फिर एेसे जिला अस्पताल से पिस्टल की नोक पर भाग निकला…पढ़िए खबर

 Big Crime News-रायपुर व दुर्ग जिले में तीन हत्या व डकैती की घटना को अंजाम देने वाला बिहार का कुख्यात बदमाश अनुपम झा गिरफ्तार, भागने का प्रयास पुलिस पर किया आठ राउंड फायर, पुलिस ने मारी तीन गोली…दुर्ग के अमलेश्वर में दिन दहाड़े डाली डकैती, कर दी हत्या…फिर एेसे जिला अस्पताल से पिस्टल की नोक पर भाग निकला…पढ़िए खबर

 

भिलाई। दुर्ग व रायपुर जिले में तीन हत्याएं, लूट व डकैती जैसी घटना को अंजाम देने वाला बिहार का कुख्यात बदमाश अनुपम झा को बिहार पुलिस ने जम्मु के कटरा से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान भी उसने पुलिस की पिस्टल छिनकर भागने का प्रयास किया। बिहार पुलिस ने उसके पैर में तीन गोली मारी है। पटना के सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इधर सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस की एक टीम उसे लेने बिहार रवाना हो गई है। दरअसल अनुपम झा 2023 को दुर्ग जिला अस्पताल से भाग निकला था।

बता दें कि अनुपम झा बिहार के वैशाली जिले के राजा पाकड़ गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि वैशाली जिले में उसके खिलाफ एक भी अपराध दर्ज नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में उसके खिलाफ 60 से ज्यादा अपराधिक प्रकरण दर्ज है। अकेले छत्तीसगढ़ के रायपुर व दुर्ग जिले में उसके खिलाफ तीन हत्या, हत्या का प्रयास तथा लूट व डकैती के मामले दर्ज है। वह रायपुर जिले में बंद था। रायपुर जेल से भागने के बाद उसने दुर्ग जिले के अमलेश्वर में 20 अक्टूबर 2022 को समृद्धि ज्वेलर्स में अपने तीन साथियों के साथ डकैती डाली थी। उसने समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक सुरेंद्र सोनी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। सारा वाक्या सीसी टीवी कैमरे मे कैद हुआ था। दुर्ग पुलिस ने मामले में अनुपम झा को दुर्ग पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया था।

-दुर्ग जिला अस्पताल से भाग निकला था आरोपित

सुरेंद्र सोनी हत्याकांड मामले में अनुपम झा दुर्ग जेल में बंद था। एक साल बाद नवबंर 2023 को उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1ॅ4 नवंबर 2023 को पिस्टल की नोक पर उसके साथी उसे अस्पताल से भगा ले गए थे। तब से पुलिस को उसकी तलाश थी। 10 अप्रैल 2024 को मुजफ्फरपुर में कलकत्ता ज्वेलर्स नामक दुकान में 51 लाख की डकैती डाली थी। तब से बिहार पुलिस को भी उसकी तलाश थी। बताया जा रहा है कि मामले में अनुपम झा की संलिप्ता की पुष्टि तो थी, पर उसके बारे में कोई इनपुट नहीं मिल रहा था। दरअसल अनुपम झा का मोबाइल ही ट्रेस नहीं हो पा रहा था।

-दुर्ग पुलिस ने दिया इनपुट

इस मामले में बिहार पुलिस ने दुर्ग पुलिस से संपर्क किया। दुर्ग पुलिस ने बताया कि अनुपम झा अपनी गर्लफ्रैंड का मोबाइल व एकाउंट नंबर इस्तेमाल करता है। इसी जानकारी के आधार पर बिहार पुलिस ने अनुपम झा जम्मु के कटरा से गिरफ्तार कर लिया। वह माता वैष्णव देवी के दर्शन करने के लिए गया था। हमेशा बड़े बाल व दाढ़ी रखने वाला अनुपम झा ने क्लीन सेव व बाल छोटे करा लिए थे, ताकि पुलिस उसे पहचान न सके। बताया जा रहा है कि जब बिहार पुलिस उसे लेकर आ रही थी, तभी उसने बिहार के फकुली गांव के पुल के पास टायलेट के बहाने गाड़ी रुकवाई और पुलिस की पिस्टल छिनकर भागने लगे। उसने इस दौरान पुलिस पर आठ राउंड फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में तीन गोलियां लगी है। पुलिस ने उसे पटना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने उसके पैर काटने की बात कही है। इधर अनुपम झा को दुर्ग लाने के लिए दुर्ग पुलिस की एक टीम बिहार रवाना हो गई है।

-अनुपम के खिलाफ दुर्ग जिले में संगीन मामले दर्ज है। दुर्ग पुलिस की एक टीम उसे लाने बिहार भेजी गई है। प्रोटेक्शन वांरट लेकर उसे दुर्ग लाया जाएगा।

जितेंद्र शुक्ला, एसपी दुर्ग

Share

Related post