Bjp News-भिलाई के खुर्सीपार में जब सांसद बनाने लगे चाय…खुद चाय सर्व किया…दृश्य देखकर चौक पड़े लोग, पूछा ये क्या हुआ? पता चला ये तो चाय पर चर्चा है….दुर्ग में माता चंडी से आशीर्वाद लेकर शुरू किया चुनाव प्रचार, महिलाओं ने उतारी आरती, सांसद ने कहा ये चुनाव भारत के नवनिर्माण का चुनाव है…देश को शिखर पर ले जाने का चुनाव है…पढ़िए खबर

 Bjp News-भिलाई के खुर्सीपार में जब सांसद बनाने लगे चाय…खुद चाय सर्व किया…दृश्य देखकर चौक पड़े लोग, पूछा ये क्या हुआ? पता चला ये तो चाय पर चर्चा है….दुर्ग में माता चंडी से आशीर्वाद लेकर शुरू किया चुनाव प्रचार, महिलाओं ने उतारी आरती, सांसद ने कहा ये चुनाव भारत के नवनिर्माण का चुनाव है…देश को शिखर पर ले जाने का चुनाव है…पढ़िए खबर

 

भिलाई। सांसद विजय बघेल लोगों के साथ मिलकर चाय पर चर्चा कर रहे हैं। चाय पर चर्चा के दूसरे दिन सांसद विजय बघेल वृन्दावन स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट वार्ड क्रमांक 49 भिलाई खुर्सीपार पहुंचे। जहां लोगों के साथ बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए चाय पर चर्चा करने से पहले खुद ही सांसद विजय बघेल ने नुक्कड़ में चाय बनाई। चाय ठेला में सांसद ने अपने हाथ से चाय बनाकर लोगों को पिलाया। इसके बाद सब चाय की चुस्की लेते हुए शहर और जिले के विकास से लेकर देश के विकास पर चर्चा की। शाम सांसद विजय बघेल दुर्ग पहुंचे। मां चंडी से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार शुरू किया। इस दौरान महिलाओं ने सांसद की आरती उतारी।

खुर्सीपार में सांसद को अपने वार्ड में देखकर लोगों की भीड़ लगने लगी। देखते ही देखते सांसद से मिलने सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सांसद विजय बघेल सभी बड़े बुजुर्गों और छोटों से बड़ी ही विनम्रता से मिले। सभी को गले लगाकर सब का कुशल क्षेम जाना। इसके बाद चाय पीते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने भी अपना फिडबैक दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर और प्रभु श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा होने से लोगों ने हर्ष व्य​क्त किया।

प्रदेश की माताओं का सम्मान बढ़ाने सभी माताओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए प्रति माह देकर उनका सम्मान बढ़ाया। किसानों को बोनस, समर्थ मूल्य देकर किसानों की आ​र्थिक हालत मजबूत की। ऐसे कई विषयों पर चर्चा की। इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष एसएन सिंह, ब्रिजेन्द्र सिंह महामंत्री, योगेन्द्र सिंह संयोजक, बुधन ठाकुर, विनोद सिंह, राजू श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल, श्याम सुन्दर, राव सत्यम, व्यास धर्मेन्द्र, आशीष मिश्रा, जय शंकर चौधरी, मनीष चौधरी, विशाल दीपनायर, सरिता बघेल, शांता बाई जंघेल, इन्दु कौर बसंता खरे जलेन्द्रर सिंह भागचंद जैन प्रकाश सावंत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

दुर्ग लोकसभा से भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी व वर्तमान सांसद विजय बघेल ने नवरात्रि के पावन पर्व के पंचमी की सुबह अपने जनसंपर्क की शुरूआत कर दी है। सबसे पहले में पंचमी की सुबह मां चण्डी के मंदिर पहुंचे। जहां माता की पूजा-अर्चना कर माता की आरधना की।

माता का आशीर्वाद लेकर चुनावी जनसंपर्क यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान अपने वार्ड में सांसद को देखकर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे-जैसे सांसद विजय बघेल लोगों के घर-घर तक पहुंचे, लोगों से मिलते, उनका कुशल क्षेम लेते और बड़े-बुजुर्गों, माताओं को प्रणाम कर आगे बढ़ते जाते, वैसे वैसे उनके जनसंपर्क रैली में भीड़ बढ़ते जाती।

सुबह 10 बजे सांसद विजय बघेल चण्डी माता के मंदिर पहुंचे। जहां उनके साथ दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, तुलसी साहू सहित भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थि​त रहे। माता की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पूजारी और समिति के पदाधिकारियों ने सांसद विजय बघेल को माता रानी की चुनरी ओढ़ाया।

तत्पश्चात ग्राम बघेरा में एक सभा का आयोजन किया गया। जहां सबसे पहले भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर सभा की शुरूआत की गई। सांस्कृतिक मंच में सभा को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि बघेरा गांव में मैं पहले कबड्डी खेलने आता था। आज राजनीति की कबड्डी खेलने आया हूं। आपने गजेन्द्र यादव को विधायक बनाकर विष्णु देव साय की सरकार बनाई। अब लोकसभा चुनाव है। भविष्य की कल्पना कीजिए। यह चुनाव सांसद बनाने का चुनाव नहीं है, बल्की भारत के नवनिर्माण का ​चुनाव है। देश को विश्व शिखर पर ले जाने, एक बार फिर से भारत को विश्व गुरू बनाने का चुनाव है। इसके लिए हमें एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी है। ​इसके लिए अब जन-जन की आवाज भी उठने लगी है, अब की बार चार सौ पार। आप सभी सम्मानित लोगों ने आज से पांच साल पहले मुझे सेवा का अवसर दिया। आपके बीच में रहकर आपकी भावना के अनुरूप काम किया।

इसके बाद जनसंपर्क की शुरूआत की गई। डोर टू डोर जाकर सांसद विजय बघेल लोगों से मिले। नया पारा बजरंग चौक में लोगों ने उनका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। माताओं और बहनों ने सांसद विजय बघेल की आरती उतारी और विजय तिलक लगाए। इस दौरान वार्ड के बच्चे भी रैली में शामिल हुए। सांसद विजय बघेल ने बच्चों को स्नेह दिया। इस अवसर पर फूलचंद गुप्ता, दिनेश देवांगन पूर्व अध्यक्ष सभापति पार्षद वार्ड क्रमांक 4, लीना देवांगन पार्षद, मनीष पार्षद, चमेली पार्षद, रघुवीर यादव, मंजीत कुम्भकार, हुमेन्द्र साहू, योगेन्द्र साहू, प्रेम साहू, नरेन्द्र सिंह चंदेल सुरेन्द्र साहू, रामकुमार यादव, गोविंद ठाकुर, तिलक चन्द्राकार, संतोष वर्मा, महेंद्र ठाकुर, मनमोहन शर्मा, अरुण सिंह, रमेश श्रीवास्तव, असुतोष यादव, अतुल पहाड़े, पोषण साहू, संजय शुक्ला, उत्तम साहू, राहुल दीक्षित, विक्की देवांगन, रामानारायन देवांगन रितेश शर्मा साकेत जैन शशी द्वारका सोहन जैन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share

Related post