Bhilai News-छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन बिहार सरकार में बने मंत्री…भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दी बधाई

 Bhilai News-छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन बिहार सरकार में बने मंत्री…भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दी बधाई

 

भिलाई । छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन फिर से बिहार सराकर में मंत्री बनाए गए हैं। सूचना मिलते ही भिलाई जिला भाजुयमो के सैकड़ों सदस्य रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे भवन पहुंच गए। वहां नितिन नवीन को गुलदस्ता भेंटकर कर पुन: मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी।

भाजयुमो के चरोदा मंडल उपाध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान नितिन नवीन के कार्यों से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काफी प्रभावित थे। युवा मोर्चा ने चुनाव में जमकर मेहनत की थी। लोकसभा चुनाव में भी कोई कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। मोदी जी के 400 पार के अभियान को पूरा करने के लिए युवा मोर्चा संकल्पित है। नितिन नबीन ने भिलाई के ऊर्जावन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूरी तन्मयता से जुट जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर भाजयुमो के अभय चौबे , मनीष झा , संदीप पाली , शिवा पटनायक ,आनंद सिंह , राजू वर्मा , उत्तम वर्मा , शुभम् सिन्हा , अनुज सिंह , एवं समस्त युवा मोर्चा चरोदा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Related post