Big Breaking- कांग्रेस ने चौकाया…पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से लडेंगे लोकसभा चुनाव, दुर्ग से राजेंद्र साहू तो दुर्ग के सांसद रहे ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से दिया टिकट…जानिए इसके पीछे का राजनीतिक गणित

भिलाई। कांग्रेस ने आखिरकर टिकट की घोषणा कर दी। जैसा कयास लगाया जा रहा था, वैसे ही हुआ। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से टिकट दिया गया है, पर दो नामों ने बेहद चौका दिया। दुर्ग के सांसद रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद लोकसभा भेज दिया गया है। वहीं राजेंद्र साहू को दुर्ग से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा के दिग्गज बृजमोहन अग्रवाल के सामने विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया है। कोरबा से भाजपा की सरोज पाण्डेय व कांग्रेस की ज्योत्सना महंत के बीच मुकाबला होगा।

अब बात करें दुर्ग लोकसभा की तो यहां दुर्ग सांसद तथा भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के मुकाबले कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को मैदान में उतारा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास रहे राजेंद्र साहू को दुर्ग से टिकट दिए जाने की चर्चा थी, आज कांग्रेस ने उस पर मुहर लगा दी। अब देखना है कि राम लहर व मोदी लहर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू टिक पाएंगे। बहरहाल दुर्ग लोकसभा की तस्वीर अब साफ हो गई है।

Share

Related post