Bhilai News-अब की बार चार सौ पार के लिए भिलाई तीन में नमो युवा चौपाल, विकसित भारत के संकल्प को सार्थक करने का आव्हान…पढ़िए खबर

 Bhilai News-अब की बार चार सौ पार के लिए भिलाई तीन में नमो युवा चौपाल, विकसित भारत के संकल्प को सार्थक करने का आव्हान…पढ़िए खबर

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय के आह्वान पर रविवार को भाजयुमो चरोदा मंडल ने वसुंधरा नगर पुष्प वाटिका में युवा साथियों के साथ “नमो युवा चौपाल” का आयोजन किया । युवा चौपाल के माध्यम से 400 पार पर चर्चा कर विकसित भारत के संकल्प को सार्थक करने का आव्हान किया गया।

आज देश का हर युवा तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं। इस अवसर पर जिला भाजपा के अध्यक्ष महेश वर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भिलाई जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, युवा मोर्चा प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, वरुण यादव, तेजस पाल, मंडल अध्यक्ष अजय साहू का मार्गदर्शन भी युवाओं प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल उपाध्यक्ष आशीष वर्मा , महेंद्र साहू , खिलावन देवांगन , पुष्पराज सिंह,हुपेंद्र चंद्रा, हर्षित साहू, रोशन वर्मा, गौरव तांडी, अनिल बिनिया, चंदन तांडी,गगन चंद्राकार एवं युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Related post