Big Breaking-पूर्व मुख्यमंत्री को चुनौती…दमदार घोषणा पत्र और लोकप्रियता के चलते फिर से रिपीट हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल, संतोष पाण्डेय भी राजनांदगांव से रिपीट… बृजमोहन अग्रवाल के नाम ने चौकाया, रायपुर से बने भाजपा प्रत्याशी…कोरबा से सरोज पाण्डेय…देखिए भाजपा ने किस-किस पर खेला दांव…पढ़िए त्वरित टिप्पणी

 Big Breaking-पूर्व मुख्यमंत्री को चुनौती…दमदार घोषणा पत्र और लोकप्रियता के चलते फिर से रिपीट हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल, संतोष पाण्डेय भी राजनांदगांव से रिपीट… बृजमोहन अग्रवाल के नाम ने चौकाया, रायपुर से बने भाजपा प्रत्याशी…कोरबा से सरोज पाण्डेय…देखिए भाजपा ने किस-किस पर खेला दांव…पढ़िए त्वरित टिप्पणी

 

भिलाई। भाजपा ने फिर मास्टर स्ट्रोक मारा है। कांग्रेस जहां अभी मंथन में व्यस्त है, वहीं भाजपा ने चुनाव के महीना दो महीना पहले टिकट की घोषणा कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगातार चुनौती देने वाले, छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए दमदार घोषणा पत्र तैयार करने वाले दुर्ग सांसद विजय बघेल को उनकी लोकप्रियता के चलते फिर से दुर्ग लोकसभा से रिपीट किया गया। वहीं संतोष पाण्डेय को भी राजनांदगांव लोकसभा रिपीट किया गया है।

वहीं राज्यसभा सदस्य रहीं सरोज पाण्डेय को कोरबा से टिकट दिया है। सरोज पाण्डेय को कोरबा से टिकट दिए जाने की चर्चा महीने भर से थी। आज उस पर मुहर लग गई।

सबसे ज्यादा चौकाने वाला निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार में केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को लेकर रहा। बृजमोहन अग्रवाल रायपुर में खासे लोकप्रिय है। लगातार सात बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उन्होंने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मोदी और शाह के पसंदीदा चेहरा थे। भाजपा ने रायपुर लोकसभा से उन्हेें मैदान में उतार दिया। एक तरह से भाजपा ने बृजमोहन अग्रवाल को लेकर बड़ा दांव खेल दिया है।

वहीं मुख्यमंत्री के गृह जिला सरगुजा लोकसभा से चिंतामणी महराज को प्रत्याशी बनाया है। चिंतामणी महाराज सरगुजा क्षेत्र में बड़ा नाम है। विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

वहीं बिलासपुर से तोखन साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। महासमुंद से रुप कुमारी चौधरी, बस्तर से महेश कश्यप तथा कांकेर से भोजराज नाग को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने इस बार 11 लोकसभा सीट पर तीन चेहरों को रिपीट किया है। विजय बघेल, सरोज पाण्डेय व संतोष पाण्डेय। शेष आठ चेहरे लोकसभा के लिए नए हैं।

भाजपा ने जातिगत व सामाजिक समीकरण को भी साधने का प्रयास किया है।

Share

Related post