Bhilai News-राशन कार्ड में पूर्व सीएम की फोटो…भिलाई चरोदा निगम के भाजपा पार्षदों ने दी चेतावनी, बदलें कवर पेज नहीं तो कटेगा बवाल

 Bhilai News-राशन कार्ड में पूर्व सीएम की फोटो…भिलाई चरोदा निगम के भाजपा पार्षदों ने दी चेतावनी, बदलें कवर पेज नहीं तो कटेगा बवाल

भिलाई । सरकार बदले महीना भर होने जा रहा है, पर अब तक राशनकार्ड से पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व खाद्य मंत्री का फोटो नहीं हटा। इस बात को लेकर भाजपा पार्षदों में बेहद आक्रोश है। उन्होंन निगम प्रशासन को चेतावनी दे डाली है कि कवर पेज से फौरन फोटो हटाया जाए उसके बाद राशन कार्ड का वितरण किया जाए।

मामला भिलाई चरोदा निगम का है। भिलाई चरोदा निगम में उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पाण्डेय की अगुवाई में निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंप गया है। कहा गया कि नगर निगम द्वारा जो राशनकार्ड वर्तमान में जारी किए जा रहे हैं उसके कवरपेज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री की फोटो चस्पा हैं। भाजपा पार्षदों ने इस पर एतराज जताते हुए इसे गलत बताया है। भाजपा पार्षदों ने मांग की है कि नगर निगम द्वारा जारी किए जाने वाले हितग्राही राशन कार्ड के कवर पेज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व खाद्य मंत्री के छायाचित्र हटाया जाए, क्योंकि सार्वजनिक राशन वितरण कार्यक्रम केंद्र शासन की योजना हैं । इसलिए जारी किये जाने वाले हितग्राही राशनकार्डो में कवर पेज बदलना आवश्यक है।

भाजपा पार्षदों ने यह भी कहा कि नगर निगम इस प्रकार के कृत्य को जारी रखता है तो भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल इसका बड़ा विरोध करेगा।

अब तक राशनकार्ड के कवर पेज से पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं बदली गई। यह घोर लापरवाही है। हमने निगम प्रशासन को अंतिम चेतावनी दे दी है, नहीं चेते तो अब बवाल कटेगा।

चंद्र प्रकाश पाण्डेय, उपनेता प्रतिपक्ष

नगर निगम भिलाई चरोदा

 

Share

Related post