Politics News-एल्डरमैनों की नियुक्तियां रद, भाजपा बनाएगी नए एल्डरमैन…कांग्रेस सरकार ने निकायों में मनोनित किए थे पार्षद…दुर्ग निगम में 9 तथा रिसाली निगम में बनाए गए थे 8 एल्डरमैन

 Politics News-एल्डरमैनों की नियुक्तियां रद, भाजपा बनाएगी नए एल्डरमैन…कांग्रेस सरकार ने निकायों में मनोनित किए थे पार्षद…दुर्ग निगम में 9 तथा रिसाली निगम में बनाए गए थे 8 एल्डरमैन

 

भिलाई । नई सरकार ने कार्यभार संभालते ही ताबड़तोड़ फैसला लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश के नगरीय निकायों में नियुक्त किए गए 12 सौ एल्डरमैनों की नियुक्तियां रद कर दी गई है। इसमें रिसाली निगम के आठ तथा दुर्ग निगम के 9 एल्डरमैन शामिल है। अब भाजपा नए सीरे से एल्डरमैनों की नियुक्ति करेगी। इसके लिए अभी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बायोडाटा देना भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जिले के चारों निकाय भिलाई, दुर्ग, रिसाली तथा भिलाई चरोदा में कांग्रेस की स्थानीय सरकार बनी थी। निकाय चुनाव के बाद से ही एल्डरमैनों की नियुक्ति के लिए प्रयास चल रहा था, पर कांग्रेस सरकार सिर्फ दुर्ग निगम व रिसाली निगम में ही एल्डरमैन नियुक्त कर पाई थी। भिलाई निगम व भिलाई चरोदा निगम में एल्डरमैनों की नियुक्ति ना होना संगठन स्तर पर विवाद का विषय बन गया था। इस बात से कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी नाराज थे, जिन्हें चुनाव के अंत तक कांग्रेस नहीं मना पाई। अब चुंकि कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई, एेसे में उम्मीद पाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश भी हुई है।

यही स्थिति भिलाई चरोदा निगम की रही। जहां एल्डरमैन तो नियुक्त कर दिया गया था, पर सप्ताह भर के भीतर सभी नियुक्तियों को रद कर दिया गया। इसमें बेहद गुटीय लोचा था। एल्डरमैन बड़े नेताओं को विश्वास में लिए बगैर ही बना दिया गया था। नाराजगी के बाद भिलाई चरोदा निगम में एल्डरमैनों की नियुक्ति नहीं हो पाई।

इधर प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही पहले निगम मंडलों को भंग किया गया। अब एल्डरमैनों की नियुक्ती को रद कर दिया गया। भाजपा अब नए सीरे से एल्डरमैनों की नियुक्ति करेगी।

Share

Related post