Bhilai News-भाजपा ने दिया आदिवासी समाज को सम्मान…सरल, सहज, सौम्य आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी गति- शोभाराम साहू

 Bhilai News-भाजपा ने दिया आदिवासी समाज को सम्मान…सरल, सहज, सौम्य आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी गति- शोभाराम साहू

 

भिलाई। भाजपा नेता तथा शोभा ट्रांसपोर्ट के संचालक शोभाराम साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कब क्या कर दे कोई नहीं जानता। भाजपा ने आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री, कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ की बागडोर सौंपकर आदिवासी समाज को सम्मान दिया है। आदिवासी समाज लंबे समय से यह मांग करता आ रहा था कि आदिवासी राज्य में आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री होना चाहिए। यह मांग भारतीय जनता पार्टी ने पूरी कर दी। सरगुजा संभाग के लोग टीएस बाबा को मुख्यमंत्री बनाए जाने का इंतजार करते रह गए, इधर भाजपा ने सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री बनाकर सरगुजा संभाग के लोगों की इच्छा भी पूरी कर दी।

शोभाराम साहू ने कुनकुरी की जनता से कहा था कि आप विष्णुदेव साय जी को चुनाव जीताइए, उन्हें बड़ा आदमी हम बनाएंगे। मोदी शाह ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर अपना वादा निभाया।

शोभाराम साहू ने कहा कि विष्णुदेव बेहद सरल, सहज व सज्जन व्यक्ति है। अनुभवी व्यक्ति है। उनके मुख्यमंत्री बनने से छत्तीसगढ़ की परंपरा व संस्कृति विकसित होगी। छत्तीसगढ़ का विकास में भी तेजी आएगी।

Share

Related post