Big News-छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री कौन ? र से रमन सिंह या रेणुका सिंह…अ से अरुण साव या ओपी चौधरी, फैसला जल्द…जानिए किसके हाथ में मोदी शाह थमाएंगे डोर…पढ़िए कौन हो सकते हैं संभावित मंत्री…विजय बघेल को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

 Big News-छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री कौन ? र से रमन सिंह या रेणुका सिंह…अ से अरुण साव या ओपी चौधरी, फैसला जल्द…जानिए किसके हाथ में मोदी शाह थमाएंगे डोर…पढ़िए कौन हो सकते हैं संभावित मंत्री…विजय बघेल को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

 

भिलाई । छत्तीसगढ़ में भाजपा में आश्चर्यजनक ढंग से जीत हासिल की। कल तक दौड़ से बाहर नजर आ रही भाजपा ने एक तरह से चमत्कार कर दिया। छत्तीसगढ़ की सत्ता फिर वापस पा ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को लेकर भी घमासान तेज हो गया है। भाजपा को बहुमत मिलते ही ओपी चौधरी को दिल्ली बुलवा आ गया। इससे यह चर्चा शुरू होने लगी कि छत्तीसगढ़ की कमान ओपी चौधरी को दी जा सकती है। हालांकि इस चर्चा पर ओपी चौधरी ने एक्स के जरिए विराम लगा दिया, पर लोगों को अमित शाह की कहीं बात याद आने लगी चुनावी सभा में उन्होंने कहा था कि आप ओपी चौधरी को जीताओं उसे बड़ा आदमी बनाने की जिम्मेदारी मेरी।

मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे बड़े नामों में छत्तीसगढ़ में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे डा. रमन सिंह तथा सरगुजा बेल्ट की आदिवासी महिला नेत्री रेणुका सिंह का नाम चल रहा है। रमन सिंह 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। इस विधानसभा चुनाव में वे अपने कई समर्थकों को टिकट दिलाने में सफल रहे। उनके ज्यादातर समर्थक जीतकर भी आए हैं। एेसी स्थिति में उनकी दावेदारी को प्रबल माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि रमन सिंह को राष्ट्रीय राजनीति में उतारा जा सकता है। वहीं रेणुका सिंह सांसद व केंद्र में मंत्री रही। भाजपा ने उन्हें विधायक चुनाव लड़ाकर बड़ा दांव खेला। सरगुजा बेल्ट में भाजपा ने कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया। रेणुका सिंह आदिवासी महिला हैं, तथा उन्हें तेज तर्रार नेत्री माना जाता है। एेसे में कयास लगाया जा रहा है कि वे भाजपा हाइकमान की पहली पसंद हो सकती है।

एक नाम भी तेजी से चल रहा है। भाजपा ने कठिन समय में सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सौंपी थी। उनकी अगुवाई में भाजपा ने शानदार जीत हासिल करते हुए बहुमत हासिल की। जातिगत समीकरण को देखें तो रमन सिंह स्वर्ण वर्ग से आते हैं। रेणुका सिंह आदिवासी समाज से आती है। महिला हैं, तथा केंद्र में मंत्री भी रही है। वहीं अरुण साव, विजय बघेल व अोपी चौधरी ओबीसी वर्ग से आते हैं। यदि राजस्थान व मध्यमप्रदेश में वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान सीएम बनते हैं तो रमन सिंह की दावेदारी कमजोर हो जाएगी।

खबर यह भी आ रही है कि मुख्यमंत्री के साथ चुनाव लड़ने वाले, दुर्ग सांसद को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। अथवा उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। दरअसल घोषणा पत्र बनाने में विजय बघेल ने अहम भूमिका निभाई थी। घोषणा पत्र ही छत्तीसगढ़ में भाजपा को सत्ता दिलाने का बड़ा आधार बना । विजय बघेल को मुख्यमंत्री या प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिलहाल अभी अटकलें चल रही है। शनिवार को अटकलों पर विराम लग जाएगा।

कुछ इस तरह हो सकत है छत्तीसगढ़ का मंत्री मंडल

संभावित

मुख्यमंत्री – रमन सिंह या रेणुका सिंह…अरुण साव या ओपी चौधरी अथवा विजय बघेल

उप मुख्यमंत्री – अरुण साव, ओपी चौधरी

विधानसभा अध्यक्ष – दो नामों में जो सीएम नहीं बनेगा वो अध्यक्ष बनेगा

1 मंत्री – बृजमोहन अग्रवाल

2 मंत्री – अजय चंद्राकर

3 मंत्री – विष्णु देव साय

4 मंत्री – केदार कश्यप

5 मंत्री – रामविचार नेताम

6 मंत्री – लता उसेंडी

7 मंत्री – धरमलाल कौशिक

8 मंत्री – ओपी चौधरी

9 मंत्री – राजेश मूणत/अमर अग्रवाल

10 मंत्री – दयालदास बघेल

11 मंत्री – किरण सिंह देव

सरगुजा – 3

बिलासपुर – 3-4

रायपुर – 2-3

बस्तर – 3

दुर्ग – 2

सामान्य – 4

पिछड़ा – 5

आदिवासी – 5

Share

Related post