Patan News- पांच वर्षो में प्रदेश की हुई है दुदर्शा, अब होगा चहुमुखी विकास, भाजपा में विश्वास और विकास की गारंटी – विजय बघेल…पाटन भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल की सभाओं में उमड़ रही है भारी भीड़…स्वस्फूर्त भीड़ देख चकराए विपक्षी…कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए दो बार के पार्षद प्रकाश बिजौरा

 Patan News- पांच वर्षो में प्रदेश की हुई है दुदर्शा, अब होगा चहुमुखी विकास, भाजपा में विश्वास और विकास की गारंटी – विजय बघेल…पाटन भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल की सभाओं में उमड़ रही है भारी भीड़…स्वस्फूर्त भीड़ देख चकराए विपक्षी…कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए दो बार के पार्षद प्रकाश बिजौरा

 

पाटन। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने मध्यमंडल के ग्राम कसही, पंदर, गुजरा, मटिया, खम्हरीया,डंगनिया, भनसूली, तेलीगुंडरा, खर्रा, बरबसपुर, बोरीद,पाटन अखरा समेत ग्रामों का दौरा किया। विजय बघेल को जगह जगह भारी आशीर्वाद व समर्थन मिल रहा है! विधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे यहां पर राजनीतिक उठा पटक भी चरम पर दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल गांव-गांव में सतत जनसंपर्क कर रहे हैं साथ-साथ नुक्कड़ सभाएं भी ले रहे हैं।

विजय बघेल ने कहा की भाजपा में विश्वास और विकास की गारंटी है! अब जनता कांग्रेस सरकार के खोखले वादा में नही आयेगी, पाटन की जनता साफ नियत और सही विकास को ही चुनेगी!क्षेत्र के जनता का आशीर्वाद एवं भाजपा के साथ है! उन्होंने कहा की 5 वर्षो में प्रदेश की दुर्दशा हुई है, जिसे आप सबको फिर से विकास के मार्ग पर लाना है! महिला बहनों को अब भाजपा के सरकार में सम्मान और सशक्त बनायेगी! सीधे महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये महीना के हिसाब से सलाना के 12 हजार देगी! जिससे महिलाएं सशक्त बनेगी! अब गृहणीयों को गैस सिलिंडर 500 सौ रूपये में मिलेगी!

आगे उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भाजपा को अपना समर्थन आशीर्वाद देने और पाटन में विकास का कमल खिलाने का आग्रह किया।

जिला हाॅस्पिटल दुर्ग में मुफ्त में भोजन देने वाले साईं मन्दिर ट्रस्ट के मुकेश तिवारी ने छः फीट के फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में झुठ बोलना भी पाप है वैसे ही गलत आदमी को चुनना भी पाप है!बताओं एक वोट से ग़लत आदमी को चुन लेंगे तो समाज के साथ में गलत आदमी को चुन लेना भी पाप है अब सवाल गलत आदमी कौन है ये ग़लत कैसे हैं सही कौन है जो दुख दे वो ग़लत है जो सुख दे वो सही है पाटन की जनता ने अपना आशीर्वाद विजय बघेल जी को दे चुकी है इसको विजय दिलाना है इनसे अच्छा प्रत्याशी कोई नहीं है!

ग्राम गुजरा मे कांग्रेस की पुर्व जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने मोदी की रीति नीति से प्रभावित होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ की लड़ाई में मोदी जी के समक्ष भाजपा में शामिल हुई जो मुख्यमंत्री के निकट होने के बाद भी उन्हें नहीं समझ सकीं! उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार अब छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है!साथ ही पाटन में भी सबसे पहले कमल खिलेगा! यंहा की जनता बहुत समझदार है कांग्रेस के लालच व बहकावे में नही आयेगी!

इसी तरह पाटन नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष दो बार के पार्षद प्रकाश बिजौरा भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए! मोदी ने गरीबी को करीबी से देखी है बारीश की बुंदे छत से टपकती है रात भर जाग जाग कर निकलती है हम ने अपने वो रात बिताई है हर आदमी का अपना सपना होता है पक्का मेरा भी मकान हों बारीश की बुंदे न टपके पक्का सर पे छत हो किसी गरीब का खद्दर वाला न मकान हों उनके सपनों को पूरा करने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू किया लेकिन उनके सपनों को चुर करने वालों को कभी छत्तीसगढ़ की जनता माफ नहीं करेगी छत्तीसगढ़ की जनता 16 लाख आवास को वापस किया ओर पाटन विधानसभा के 16 हजार पांच सौ के आसपास रहें कहा नहीं मेरे पास कुछ मिलने को क्योंकि साठ प्रतिशत केन्द्र सरकार चालीस प्रतिशत राज्य सरकार हिन्दुस्तान का ये ऐसा राज्य बना दिया है घोटाला कर कर के पुरी तरह से घोखला अपने छत्तीसगढ़ को कंगाल कर के खुद माला माल हो गया

मेहत्तर वर्मा ने भी सम्बोधित किया ! कांग्रेस के वादा खिलाफी के विषय में जमकर हमला बोला! जो पार्टी अपने वरिष्ठ की सम्मान करना नही जानती वो क्या गरीब जनता का सम्मान और हितों में सोचेंगी! यें पार्टी सदैव आम आदमी का तिरस्कार करती है! वंही भाजपा की पार्टी सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के साथ काम करती है! इस अवसर पर पाटन विधानसभा के भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी गण समस्त कार्यकर्ता गण व ग्राम वासी उपस्थित थे

Share

Related post