Bhilai News-वैशाली नगर के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर की धर्मपत्नी नेहा चंद्राकर भी उतरी चुनावी मैदान में…वार्ड 26 राम नगर में पति के लिए मांगे वोट…कहा पति ने यदि विकास नहीं किया तो कर देंगी आंदोलन….छाया पार्षद बलदाऊ पिपरिया ने कहा राम नगर की जनता कांग्रेस के साथ…

 Bhilai News-वैशाली नगर के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर की धर्मपत्नी नेहा चंद्राकर भी उतरी चुनावी मैदान में…वार्ड 26 राम नगर में पति के लिए मांगे वोट…कहा पति ने यदि विकास नहीं किया तो कर देंगी आंदोलन….छाया पार्षद बलदाऊ पिपरिया ने कहा राम नगर की जनता कांग्रेस के साथ…

 

 

भिलाई। रविवार को वार्ड नंबर 26 रामनगर मुक्ति धाम मे कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर के लिए मतदाताओं के बीच उनकी धर्मपत्नी नेहा चंद्राकर भी पहुंची। सघन जनसंपर्क किया। माताओं एवं बहनो से आशीर्वाद लिया। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की विनम्र अपील की।

उनके साथ मे लोक सभा दुर्ग के प्रभारी इंद्रजीत लखनपाल, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन गुप्ता, जा निसार अख्तर, बद्रीनाथ बघेल, एवं वार्ड के छाया पार्षद बलदाऊ पिपरिया, दिनेश ठाकुर, राजेश निषाद, दुसरा साहु, ननकु निर्मलकर एवं वार्ड के गणमान्य जन उपस्थित थे एवं सभी ने जीताने का विश्वास दिलाया।

नुक्कड़ नाटक के बाद आयोजित आम सभा में नेहा चंद्राकर ने कहा कि राम नगर वार्ड में जिस तरह का माहौल नजर आया वह इस बात का संकेत है कि जनता इस बार कांग्रेस का विधायक बनाने जा रही है। वैशाली नगर की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस के साथ ही विकास है। उन्होंने कहा कि वह जहां भी जा रही हैं लोग स्वस्फूर्त यह बात कह रहे हैं कि इस बार वैशाली नगर की जनता कांग्रेस को जीताकर सारे मिथक तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि आप लोग कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर विधानसभा भेजिए, उसके बाद वार्ड का विकास तेज गति से होगा, यदि वार्ड के विकास में कोताही बरती गई तो वह स्वयं आंदोलन कर देंगी, इस बात पर महिलाओं ने जोरदार ताली बजाया।

वार्ड के छाया पार्षद बलदाऊ पिपरिया ने कहा कि राम नगर में कांग्रेस को लेकर जबरदस्त माहौल है। लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर का सहज, सरल व्यवहार भा रहा है। लोगों ने कांग्रेस को जीताने का मन बना लिया। भाजपा के तथाकथित गढ़ को वैशाली नगर की जनता ने ध्वस्त करने का मन बना लिया है। इस बार वैशाली नगर के झूठ बोलने वाले, मीठ लबरा प्रत्याशी की बड़ी हार होगी।

 

 

Share

Related post