Good News- डी. शैलवी ने अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

 Good News- डी. शैलवी ने अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

 

भिलाई। देश राग अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नयनिका कासलीवाल राखी राय की शिष्या डी. शैलवी ने एकल नृत्य में प्रथम एवं आइडा राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के एकल नृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

डी. शैलवी डा. अंजन कुमार और डी. उमा महेश्वरी की पुत्री है। तथा एमजीएम स्कूल, सेक्टर-6 में क्लास वन की छात्रा है। जो तीन वर्ष की आयु से अपनी गुरु नयनिका कासलीवाल से निरंतर प्रशिक्षण ग्रहण कर रही है। अपनी गुरु के कुशल मार्गदर्शन में बहुत कम उम्र में डी. शैलवी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Share

Related post