Politics News-अधिवक्ता व आगाज के संस्थापक राजेश तिवारी को जनता कांग्रेस (जोगी) में मिली बड़ी जिम्मेदारी…बनाए गए प्रदेश महामंत्री व दुर्ग संभाग प्रभारी…नियुक्ति के बाद क्या कहा पढ़िए

 Politics News-अधिवक्ता व आगाज के संस्थापक राजेश तिवारी को जनता कांग्रेस (जोगी) में मिली बड़ी जिम्मेदारी…बनाए गए प्रदेश महामंत्री व दुर्ग संभाग प्रभारी…नियुक्ति के बाद क्या कहा पढ़िए

 

भिलाई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रेणु जोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अधिवक्ता राजेश तिवारी को प्रदेश महामंत्री एवं दुर्ग संभाग प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। राजेश तिवारी अपने नियुक्ति के एक दिन पहले सैकड़ो साथियों के साथ भिलाई-3 मे जनता कांग्रेस (जे) मे प्रवेश किया था।

उक्त जानकारी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने जारी एक विज्ञप्ति में दी। राजेश तिवारी के इस नियुक्ति पर वरिष्ठ नेता मन्नू लाल परगहनिया, डॉ.केशव साहू, जहीर खान, फिरोज खान, हरजिंदर सिंग रंगी, ईश्वर उपाध्याय, हरीश गंजीर, कुमार सोनवानी, डॉ टोमन लाल साहू, खूबलाल साहू, लक्ष्मीनाथ यादव, नरोत्तम साहू, आसुतोष वाजपेयी, ऋषि टंडन, उमेश निर्मलकर, संजय गुरूचंद, अनिरूद्ध वर्मा खेमचंद जैन, आशिक हुसैन, इमरान अली, प्रेम साहू, सोनू नवरंगे, सौरभ कामडे़ शमसर आलम (राजनांदगांव) (कवर्धा,खैरागढ़) से सुनील केशरवानी, रविचंद्रवंशी, अश्वनी यदु, (मोहला, मानपुर) से विनय शर्मा, (बेमेतरा) से धनंजय साहू आदि ने बधाई एवं शुभकामनाऐ दी है।

बता दें कि राजेश तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता तथा आगाज संस्था के संस्थापक है। अपनी नियुक्ति के बाद राजेश तिवारी ने कहा कि 2018 के चुनाव में छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नेतृत्व में जनता कांग्रेस तीसरी ताकत बनकर उभरी थी। इस चुनाव में यह दिख जाएगा कि जनता कांग्रेस वास्तव में छत्तीसगढ़ की तीसरी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस पूरे छ्त्तीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। भाजपा कांग्रेस के टिकट वितरण से नाराज लोग पार्टी के संपर्क में है। इस बार छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस की सरकार बनेगी, तथा छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के अधूरे सपने को पूरा करेगी।

Share

Related post