Big Breaking- इंतजार खत्म आ गई कांग्रेस की दूसरी सूची…दुर्ग से अरुण वोरा , भिलाई नगर से देवेंद्र यादव, वैशाली नगर मुकेश चंद्राकर, अहिवारा से निर्मल कोसरे को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी…देखिए क्या बनेगा चुनावी समीकरण

 Big Breaking- इंतजार खत्म आ गई कांग्रेस की दूसरी सूची…दुर्ग से अरुण वोरा , भिलाई नगर से देवेंद्र यादव, वैशाली नगर मुकेश चंद्राकर, अहिवारा से निर्मल कोसरे को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी…देखिए क्या बनेगा चुनावी समीकरण

 

भिलाई। कांग्रेस की दूसरी सूची जारी हो गई। टिकट को लेकर चले मंथन और घमासान के बाद आखिरकर देर शाम कांग्रेस ने सूची जारी कर दी। कहा जा रहा है कि कुछ सीटों को लेकर बड़े नेताओं में विवाद था, जिसे सुलझा लिया गया है। अंतिम सहमति बनने के बाद टिकट की घोषणा कर दी गई।

कांग्रेस की जारी सूची के अनुसार दुर्ग से अरुण वोरा, भिलाई नगर से देवेंद्र यादव, वैशाली नगर मुकेश चंद्राकर, अहिवारा निर्मल कोसरे को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने एक सीट को छोड़कर छत्तीसगढ़ के सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

बता दें कि भाजपा ने पहले ही इन सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी। जिसमें पाटन से दुर्ग सांसद विजय बघेल, भिलाई नगर से प्रेम प्रकाश पाण्डेय, दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर, दुर्ग से गजेंद्र यादव, वैशाली नगर से रिकेश सेन तथा अहिवारा से डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है।

दुर्ग जिले की 6 सीटों पर स्थिति का आंकलन

पाटन-यहां चाचा भूपेश बघेल (मुख्यमंत्री) तथा भतीजे विजय बघेल (सांसद) के बीच चौथी बार मुकाबला होने जा रहा है। जिसमें तीन बार भूपेश बघेल तथा एक बार विजय बघेल ने जीत दर्ज की है। पाटन छत्तीसगढ़ की सबसे हाइप्रोफाइल सीट है। जहां प्रदेश के साथ पूरे देश की नजर लगी हुई है।

भिलाई नगर- यहां रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। कांग्रेस ने दोबारा देवेंद्र यादव को टिकट दिया है। भाजपा ने आठवी बार प्रेम प्रकाश पाण्डेय को टिकट दिया है। 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव से प्रेम प्रकाश पाण्डेय बेहद नजदीकी मुकाबला हार गए थे। इस बार फिर दोनों आमने सामने हैं।

वैशाली नगर- वैशाली नगर से भाजपा ने पांच बार के पार्षद रिकेश सेन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने दो साल पहले भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने मुकेश चंद्राकर को मैदान में उतार दिया है। यहां मुकाबला दिलचस्प होना है।

दुर्ग ग्रामीण- इस सीट पर भाजपा ने चौकाने वाला निर्णय लेते हुए ललित चंद्राकर को प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने प्रदेश के दिग्गज नेता तथा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हैं।

दुर्ग शहर- दुर्ग शहर में कांग्रेस ने अरुण वोरा को सातवी बार प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने भाजपा ने एक बार के पार्षद गजेंद्र यादव को मैदान में उतारा है। यहां स्थिति क्या बनेगी फिलहाल यह कहना मुश्किल है।

अहिवारा- अारक्षित सीट अहिवारा से कांग्रेस ने दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा भिलाई चरोदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को प्रत्याशी बनाया है। यहां मुकाबला रोचक होने की बात कही जा रही है।

Share

Related post