Bhilai News-भाजयुमो चरोदा मंडल के दो दो अध्यक्ष, एक का हुआ भव्य स्वागत तो दूसरे ने नियुक्ति के दूसरे दिन ही बना डाली कार्यकारिणी..जिला अध्यक्ष का बयान भी दरकिनार….देखिए कार्यकारिणी में किस किस का नाम

 

भिलाई न्यूज। चरोदा मंडल भाजपा में गजब चल रहा है। शनिवार को भाजयुमो चरोदा मंडल में दो दो नियुक्ति हुई। रविवार को सिरसागेट चौक पर एक का स्वागत सत्कार होता रहा, तो दूसरे ने देर शाम अपने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। बता दें कि शनिवार दोपहर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने समीर अग्रवाल को चरोदा मंडल भाजयुमो का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वहीं शाम होते होते चरोदा मंडल भाजपा अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने अजय साहू को भाजयुमो का मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इस संबंध में भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने बयान देते हुए अमित मिश्रा के द्वारा की गई नियुक्ति को ही मान्य कहा था। जबकि चरोदा मडल के पदाधिकारियों का कहना है कि सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति उनके अधिकार क्षेत्र का मामला है।

इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ, पर चरोदा मंडल में कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। रविवार को सिरसा गेट पर समीर अग्रवाल को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, वहीं रविवार देर शाम अजय साहू ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी।

देखिए कार्यकारिणी में किस किस के नाम-

वरिष्ठ उपाध्यक्ष-रुपेंद्र यादव

उपाध्यक्ष-महेंद्र साहू, आशीष वर्मा, खिलावन सिंह देवांगन

महामंत्री-रोहित चौधरी, हिमालय मरकाम

मंत्री-गुड्डू भारती, अभिषेक शर्मा, आकाश शर्मा, मनीष साहू

प्रचार प्रसार प्रमुख-लोकेश गजभिए, आदर्श शर्मा

सोशल मीडिया प्रभारी-दीप राज पटेल, संदीप गुप्ता

प्रशिक्षण प्रमुख-हुपेद्र चंद्र

कार्यकारिणी सदस्य -शशिकांत तिवारी, महेंद्र पाण्डेय, हर्षित साहू, गगन चंद्राकर, नितेश शर्मा, आयुष शर्मा, रोशन वर्मा, मुनेंद्र, आकाश यादव, अमन सोनी, सम्यक तिवारी, सूरज गुप्ता, आकाश दुबे, भरत बंजारे, जाहिद कुरैशी, राकेश बंजारे , जतिन को नियुक्त किया गया है।

Share

Related post