Durg News-रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वी जयंती पर  दुर्ग भाजपा द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन…सच्ची समाज सेविका थी अहिल्या बाई होल्कर- सांसद विजय बघेल

 Durg News-रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वी जयंती पर  दुर्ग भाजपा द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन…सच्ची समाज सेविका थी अहिल्या बाई होल्कर- सांसद विजय बघेल

 

दुर्ग।  राष्ट्रीय व प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राजेंद्र पार्क दुर्ग में अभियान चलाया गया इसी तारतम्य में भाजपा जिला दुर्ग द्वारा रानी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पर आधारित एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर उदघाटन किया गया ! रानी अहिल्याबाई के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उनकी जीवनी की प्रदर्शनी का मुवायना किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बघेल , सांसद दुर्ग, ललित  चंद्राकर , कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं विधायक दुर्ग ग्रामीण, सुरेन्द्र कौशिक , जिलाध्यक्ष भाजपा, दुर्ग,  जितेन्द्र वर्मा  निवृतमान जिला भाजपा अध्यक्ष, अल्का बाघमार  महापौर दुर्ग जितेंद्र साहू, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छ ग शासन, प्रितपाल बेलचंदन
की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

सांसद विजय बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा की सच्ची समाज सेविका थी अमर वीरांगना अहिल्या बाई होल्कर! हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है और गंगा के साथ में समस्ता वीरता पराक्रम कार्य प्रणता अखंडता एकता धर्म की भावना अध्यात्म की भावना ऐसी पुण्य आत्मा की धरती में ऐसी हमारी वीरता की समाधीत है। पुर्व की सरकार ने उन्हें भुला दिया था देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की जनता को समझना वीरता की प्रतीक हमारी माता अहिल्याबाई के चरीत्र को समझने कि जरुरत है पुरे देश वासियों को हमारी भी भावना माता के साथ है हमें उनके आदर्श को ग्रहण करना चाहिए आत्मसात करना चाहिए हमें भी देश के साथ समर्पण की भावना होनी चाहिए उस समयकालीन चल रहा था जब माता अहिल्याबाई थी मुगल साम्राज्य खत्म हो रहा था और हिंदू साम्राज्य की स्थापना हो रही थी शिवाजी महाराज जी का युग शुरू हो रहा था माता अहिल्याबाई अपने छोटे से राज्य को सुरक्षित करने के लिए वीरता की तलवार उठाई विधवा होते हुए इस बात का उल्लेख हमारे पूर्व के वक्ताओं ने कही उनके मन में धर्म भी था और अर्थव्यवस्था कैसे बनाई जाती है यह सब के लिए प्रेरणा भी है ऐसे उनके आदर्श को हम सभी को हम सभी को ग्रहण करना है उनके जीवन चरित्र को बहुत सुंदर ढंग से प्रदर्शित के माध्यम से बताने का प्रयास किया गया है इस अवसर पर दिलीप साहू चंद्रिका चंद्राकर , उषा टावरी, अरविन्द खुराना, गायत्री वर्मा,जिला संयोजक दिव्या कालिहारी शैलेन्द्र शेन्डे सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे!

Share

Related post