Bjp Kumhari-कुम्हारी नगर पालिका चुनाव- नुक्कड सभाओं के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी मीना वर्मा ने आम मतदाताओं के समक्ष रखी अपनी बात…कहा दस साल में कुम्हारी की कांग्रेस सरकार ने सिर्फ कमीशनखोरी की…वह जीती तो हर वार्ड में लगेगा चौपाल…पढ़िए भाषण का निचोड़

कुम्हारी। नगर पालिका कुम्हारी में चुनावी जबरदस्त मोड पर आ चुका है। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कहीं न कहीं मतदाताओं को झुकाव भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ नजर आ रहा है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित भी है, चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में वह हर मतदाता तक पहुंचकर अपनी बात रख रहे हैं।
भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी मीना वर्मा समेत सभी पार्षदों का जनसंपर्क अभियान पूरा हो चुका है। अब नुक्कड सभाओं के माध्यम से अध्यक्ष प्रत्याशी मीना वर्मा मतदाताओं तक अपनी बात रख रही हैं। शनिवार को वे परसदा, कुगदा समेत कुम्हारी बस्ती व कुम्हारी की कालोनियों में पहुंची। उनके साथ महिलाओं का जबरदस्त हूजुम देखने को मिला। अति आत्मविश्वास से बचते हुए भाजपा कार्यकर्ता यह पूरे आत्मविश्वास के साथ शहर सरकार बदलने में जुटे हैं, जिसका असर भी नजर आने लगे हैं।
अध्यक्ष प्रत्याशी मीना वर्मा ने नुक्कड़ सभाओं में कहा कि 10 साल आपने कांग्रेस पार्टी को मौका दिया। कांग्रेस ने आपको क्या दिया? पिछले पंच वर्षीय में कुम्हारी के साथ साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार रही। कुम्हारी (पाटन विधानसभा) के विधायक मुख्यमंत्री बने, तब तो कुम्हारी का कायाकल्प हो जाना था। उन्होंने दावा भी किया कि कुम्हारी के विकास के लिए बहुत फंड दिया गया है, कहां गया फंड? उन्होंने मतदाताओं से कहा कि कुम्हारी की शहर सरकार 10 साल तक सिर्फ भ्रष्टाचार में लिफ्त रही। कमीशनखोरी कर अपना विकास करते रहे, कुम्हारी को बेहाल छोड़ दिया। इसलिए जनता परिवर्तन चाहती है।
मीना वर्मा ने कहा कि कुम्हारी नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनती है, वह विकास को प्राथमिकता देंगी। जनता की समस्या निराकरण के लिए वार्ड वार्ड चौपाल लगाएंगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, दुर्ग जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यङ धर्मेंद्र सिन्हा, भाजपा प्रत्याशी गोविंद बघेल, लोकेश साहू, मंडल पदाधिकारी सुनीता कुर्रे, पूर्व पार्षद रागिनी निषाद, निर्मला वर्मा, अनिता वर्मा, किरण वर्मा, उषा यदु, नेमवती साहू, गंगा मढ़रिया, सरोज यादव, मीना देशमुख, योगिता वर्मा, कंचनलता चंद्राकर, जूही चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व जंजगिरी के स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।