Bhilai News- दूसरी जगह शिफ्ट होगा निगम मुख्यालय व जोन कार्यालय…विधायक ने राज्य शासन को भेजा 25 करोड़ का प्रस्ताव…इन प्रमुख जगहों पर बनेगा मल्टी कांपलेक्स…पढ़िए खबर

भिलाई। निगम मुख्यालय भिलाई व नेहरू नगर, वैशाली नगर जोन कार्यालय दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। इ राज्य शासन से चर्चा बाद विधायक रिकेश ने 25 करोड़ का भेजा प्रस्ताव। इन जगहों पर मल्टी काम्प्लेक्स बनाने पर विचार चल रहा है।
बता दें कि नगर निगम के जोन-1 कार्यालय नेहरू नगर भवन में ही पोस्ट आफिस सहित शासन के अन्य कार्यालय भी संचालित हो रहे हैं। यह भवन अब जर्जर हो चुका है। जहां वैशाली नगर स्थित जोन-2 कार्यालय जिस स्थान पर संचालित है वहां एक बड़ा मैदान होने से उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश ने कहा कि वर्तमान समय में निगम मुख्यालय और जोन के दोनों कार्यालय जिस भवन में संचालित हो रहे हैं, बहुत जल्द उसे डिस्मेंटल कर सभी कार्यालय को अलग-अलग स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।
श्री सेन ने बताया कि निगम मुख्यालय और जोन-1 कार्यालय कोसा नगर गोठान के समीप वाहन शाखा के आस पास बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही जोन-2 कार्यालय वैशाली नगर को जवाहर नगर में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि वैशाली नगर के एक बड़े खेल मैदान का समुचित उपयोग हो सके। निगम मुख्यालय भवन को डिस्मेंटल कर वहां निगम का मल्टी काम्प्लेक्स या अन्य बड़े प्रोजेक्ट को लाया जाएगा।