Bjp News-दिल्ली की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा…हिंदुत्व के ध्रुवीकरण ने बदला खेल…केजरीवाल की झूठ फरेब की राजनीति का अंत…राजनीति बदलने की बात करने वाले खुद बदल दे दिए गए- एलबी वर्मा

भिलाई। अधिवक्ता तथा भाजपा नेता एलबी वर्मा ने कहा कि अन्ना आंदोलन से देश की राजनीति बदलने का संकल्प लेकर आए अरविंद केजरीवाल तथा उनकी आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने बदल दिया। 27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की वापसी हुई। दरअसल दिल्ली को जनता को केजरीवाल की झूठ फरेब की राजनीति पसंद नहीं आई, इसलिए महज 12 साल में ही केजरीवाल की राजनीति का अंत हो गया।
एलबी वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक जननायक नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया। दिल्ली में हिंदुवों का ध्रुवीकरण जीत का कारण बनी। दिल्ली की जनता समझ गई थी कि केजरीवाल ने 12 साल में सिर्फ झूठ बोलकर दिल्ली का विकास कम अपना शीशमहल रुपी विकास ज्यादा किया है। भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कहने वाले खुद शराब घोटाले जैसे भ्रष्टाचार में लिफ्त रहे।
एलबी वर्मा ने दिल्ली की एतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा दिल्ली भाजपा संगठन सहित उन तमाम जीते हुए विधायकों को बधाई दी है जिन्होंने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंका। एलबी वर्मा ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया है।